पंडाल का पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

पूजा पंडालों का पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है.

विज्ञापन

मिहिजाम. पूजा पंडालों का पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. मिहिजाम एवं रेलनगरी चित्तरंजन के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है. पंडालों की खूबसूरती भी लोगों को अपने तरफ आकर्षित कर रहा है. रेलनगरी के नॉर्थ पूजा पंडाल, सिमजोरी, फतेहपुर, एरिया 4, एरिया 5, एरिया 6, एरिया 3, गढ़ाकॉलोनी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है. चित्तरंजन नॉर्थ कमेटी की प्रतिमा प्रति वर्ष अपनी भव्यता बड़े आकार के लिए श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता जगाती है. एरिया 3 की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola