ePaper

चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराने का लिया गया निर्णय

Updated at : 09 Aug 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराने का लिया गया निर्णय

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डाक बंगला मैदान में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप पैतंडी की अध्यक्षता में भाजपा कुंडहित मंडल की बैठक हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डाक बंगला मैदान में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप पैतंडी की अध्यक्षता में भाजपा कुंडहित मंडल की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से भाजपा नेत्री बिथिका झा मौजूद थीं. बैठक में हर घरों और चौक चौराहा पर तिरंगा फहराने इस पर चर्चा की गयी. यह कार्यक्रम 11 से 14 अगस्त तक चलाया जायेगा. भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पद यात्रा एवं मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी. कहा कि देश के लिए शहीद हुए जवानों के घर भाजपा कार्यकर्ता जाकर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्पा अर्पित करेंगे. नवनियुक्त पदाधिकारी कुंडहित के मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल व जिला मंत्री गया प्रसाद मंडल को बधाई दी गयी. वहीं विष्णु मंडल के नेतृत्व में बागडेहरी मंडल में हर घर तिरंगा को लेकर बैठक की गयी. वनमाली मंडल को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गयी. मौके हरि साधन मंडल, प्रणव नायक, बाबन नायक, पार्थ घोष, जगबंधु घोष, पूर्णचंद्र मंडल, नानीगोपाल गोराई, देवी प्रसाद बनर्जी, तपन कुमार सिंह, सुकुमार नदी, निखिल माजि, दामोदर लायक आदि कार्यकर्ता थे. फतेहपुर में 12 को निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा फतेहपुर. हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए फतेहपुर मंडल भाजपा कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने की. वहीं मंडल प्रभारी राम सिंह यादव, कार्यक्रम के संयोजक अमित भैया एवं प्रबोध मंडल मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया कि 12 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. 13, 14 व 15 अगस्त को तिरंगा व्यवसाय प्रतिष्ठानों एवं घरों में झंडा फहराया जायेगा. बैठक में नंदकिशोर झा, पिंकी सामंत, शोभा मंडल, मीणा देवी, स्वप्न दत्त, अमित कुमार यादव, उत्तम यादव, संजय मंडल, सपन भंडारी, शिबू पंडित, मकरुद्दीन अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola