ePaper

मुंबई की पीड़िता से 12 लाख 77 हजार रुपये की साइबर ठगी का आरोपी शहाबुद्दीन अंसारी गिरफ्तार

Updated at : 16 Oct 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई की पीड़िता से 12 लाख 77 हजार रुपये की साइबर ठगी का आरोपी शहाबुद्दीन अंसारी गिरफ्तार

खरकाेकुंडी का सुनील रजक व डाभाकेंद्र का शहाबुद्दीन अंसारी नकदी के साथ पकड़ाया, लटैया का विवेक सिंह फरार. मुंबई के खारघर थाना की पीड़िता से शहाबुद्दीन व विवेक सिंह ने की है ठगी.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुंबई की पीड़िता से 12 लाख 77 हजार रुपये ठगी करने वाले आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक मास्टर माइंड साइबर आरोपी भागने में सफल रहा. इसका खुलासा एसडीपीओ सह प्रभारी साइबर डीएसपी विकास आनंद लागोरी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर किया. एसडीपीओ ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जयंत तिर्की सहित अन्य पुलिस कर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र से खरकोकुंडी एवं दक्षिणीडीह में साइबर आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस क्रम में साइबर क्राइम करते दो साइबर आरोपी को दबोचा गया. जबकि एक फरार हो गया. गिरफ्तार साइबर आरोपियों में खरकाेकुडी गांव का सुनील रजक व डाभाकेंद्र गांव का शहाबुद्दीन अंसारी शामिल है. वहीं लटैया गांव का विवेक कुमार सिंह भागने में सफल रहा. बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास 45 हजार रुपये नकद, 1 बाइक, 13 मोबाइल, 16 सिम, 02 एटीएम, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड और 1 वोटर कार्ड जब्त किया गया. इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना में 64/2024 कांड दर्ज कर जेल भेजा गया. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली एक्सिस बैंक एवं एसबीआई क्रेडिट, डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके माेबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम व्यूअर डाउनलोड करवाकर क्रेडिट, डेबिट कार्ड की सभी तरह की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता है. गिरफ्तार अभियुक्त सुनील रजक पूर्व में नारायणपुर थाना कांड संख्या145-2017 के तहत आईटी एक्ट में जेल जा चुका है. जबकि फरार अभियुक्त विवेक कुमार सिंह पूर्व में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 76-2021 के तहत एवं साइबर अपराध थाना कांड संख्या 71-2022 के तहत जेल जा चुका है. लटैया गांव का फरार अभियुक्त विवेक कुमार सिंह एवं गिरफ्तार शहाबुद्दीन अंसारी दोनों ने मिलकर मुंबई के खारघर थाना की पीड़िता रीता सिन्हा से 12 लाख 77 हजार रुपये की ठगी की है. इस संबंध में खारघर थाना कांड संख्या 318-2024 में वांछित है. गिरफ्तार अभियुक्त शहाबुद्दीन को जल्द ही मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है. मौके पर साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola