कांग्रेसियों ने आसनबेड़िया में चलाया संविधान रक्षक अभियान

Updated:
विज्ञापन

आसनबेड़िया में प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया.

विज्ञापन

फतेहपुर. आसनबेड़िया में प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जलालउद्दीन अंसारी ने की. उन्होंने कहा कि यह अभियान पांच प्रमुख विषयों पर आधारित है, जिसमें पहला संविधान और समानता की लड़ाई है, दूसरा संविधान द्वारा गारंटीकृत आरक्षण की सुरक्षा, तीसरा भेदभाव का उन्मूलन एक मुख्य संवैधानिक मूल्य, चौथा गरीबों के संविधान के विरुद्ध पूंजीवादी सरकार और पांचवां है संविधान द्वारा गारंटीकृत लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बचायें. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रदेश सचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षिका पूर्णिमा धर उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा यह कार्यक्रम निरंतर 25 जनवरी तक चलता रहेगा. मौके पर इसाद अली, रितुपति पंडित, मुरताज अंसारी, विभु महतो, आबुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, मनीका हांसदा, नवाब मियां, अजीत हांसदा, फिरोज अंसारी आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola