चिरेका के चार कर्मी अगस्त के ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित
कर्मियों को सम्मानित करते महाप्रबंधक | Prabhat Khabar Network
चिरेका के 4 कर्मियों को 'मैन ऑफ द मंथ' पुरस्कार मिला. गुणवत्ता जांच, बोगी फैब्रिकेशन और बेहतर रखरखाव में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया.
प्रतिनिधि, मिहिजाम : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के चार कर्मियों को अगस्त 2026 के लिए ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनूप कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर जुनेद अहमद, सीनियर टेक्नीशियन शिब कुमार शर्मा और टेक्नीशियन-III राजू दास को पुरस्कार प्रदान किया.
गुणवत्ता जांच से लेकर बोगी फैब्रिकेशन तक निभायी अहम भूमिका
अनूप कुमार ने मटेरियल प्रोग्रेस सेक्शन में कंप्रेसर एवं बैटरी बॉक्स लेग की गुणवत्ता जांच का कुशलतापूर्वक प्रबंधन किया. वहीं, जुनेद अहमद ने अत्याधुनिक सीएनसी प्लाज्मा कटिंग मशीन का संचालन करते हुए आवश्यक कंपोनेंट ड्राइंग को ऑटोकैड प्रारूप में तैयार करने और बोगी फैब्रिकेशन कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
सफाई और बेहतर रखरखाव के लिए भी की पहल
एई-07 शॉप के ट्रांसफार्मर सेक्शन में कार्यरत शिब कुमार शर्मा और राजू दास ने नियमित कार्यों के अलावा सेक्शन की सफाई और बेहतर रखरखाव के लिए विशेष पहल की. महाप्रबंधक ने सभी कर्मियों के समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए