बिंदापाथर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता लड़की की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें बताया है कि वह शाम को ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी. पिपला गांव के युवक विजय गोराई घात लगाकर बैठा था. एक सुनसान जगह पर अकेले पाकर उनके साथ छेड़खानी करने लगा. हल्ला मचाने पर कई लोग दौड़कर आये. तब तक विजय गोराई मौके से फरार हो गया. पीड़िता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 62/ 2024 दर्ज किया गया है. इसमें पिपला गांव के विजय गोराई को आरोपी बनाया गया है. विजय गोराई फरार बताया जा रहा है. नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का केस दर्ज बिंदापाथर. रूपडीह से एक नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की की मां ने बिंदापाथर थाने में आवेदन दिया है. श्रीपुर गांव के सुजीत बाउरी को अभियुक्त बनाया है. लड़की की मां के आवेदन पर बिंदापाथर थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसमें श्रीपुर गांव के सुजीत बाउरी को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में लड़का व लड़की दोनों अब तक फरार बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola