सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर 24 जून को : डॉ आलोक
डीएस डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व कर्मियों के साथ बैठक की.
जामताड़ा. डीएस डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व कर्मियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में 24 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श करते हुए रक्तदान शिविर के रूपरेखा तैयार की गयी. डीएस ने कहा कि समय-समय पर लोगों को रक्तदान करते रहना चाहिए. रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है. किसी व्यक्ति को रक्तदान करने से जीवन मिलती है. क्योंकि जिले में आए दिन रक्त कि कमी देखी जाती है. इसी को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अपने कर्मियों को भी रक्तदान करना चाहिए. कहा 24 जून की सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा. मौके पर डॉ मिकी माझी, अस्पताल प्रबंधक डॉ पंकज शर्मा, प्रधान सहायक हेमंत मंडल, नवल सिंह, निरंजन केशरी, कर्मी राहुल तिवारी, कार्तिक तिवारी, मो शाहबाज, संदीप रवानी, आदित्य बाउड़ी, सुरेश सोरेन, अमन अंसारी, उत्तम गोराई आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए