भाजपा एससी मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में शनिवार को मिहिजाम के हाड़ीपाड़ा में सदस्यता अभियान चलाया.
मिहिजाम. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में शनिवार को मिहिजाम के हाड़ीपाड़ा में सदस्यता अभियान चलाया. इस अवसर पर एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि सदस्यता अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी में सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, बालमुकुंद रविदास, जिला चुनाव प्रभारी डब्ल्यू बाउरी, कामेश्वर पासवान, हितेश दास, अरविंद हरि, रोहित मिर्धा, गणेश बाउरी आदि थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए