भाजपा नेता ने की युवा आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील

Updated:
विज्ञापन

भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली सफल बनाने को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष गौउर बाउरी की अध्यक्षता में गांधी मैदान के समीप बैठक हुई.

विज्ञापन

– भाजयुमो का जनआक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए हुई बैठक फोटो – 10 बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता वीरेन्द्र मंडल व अन्य प्रतिनिधि, जामताड़ा भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली सफल बनाने को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष गौउर बाउरी की अध्यक्षता में गांधी मैदान के समीप बैठक हुई. बैठक में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. वीरेंद्र मंडल ने युवा आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जामताड़ा जिला से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से हजारों हजार की संख्या में 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचने की अपील की. युवा आक्रोश रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने की जोर-जोर से तैयारी की जा रही है. कहा हेमंत सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन राज्य के युवा इस सरकार से ठगे गए हैं और अब उनका आक्रोश 23 अगस्त को होने वाली आक्रोश रैली में सामने आयेगा. राज्य के युवाओं को अब तक ना ही रोजगार मिल पाया और ना ही बेरोजगारी भत्ता मिला. राज्य के युवा हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार भरने की तैयारी में है. मौके पर श्यामल मंडल, संजय ओझा, कार्तिक भंडारी, राजेश मंडल , मुकेश यादव, राजेंद्र मंडल, गोवर्धन मंडल, रणजीत राणा, मुकेश यादव, अशोक मंडल, नागेश्वर मंडल आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola