बच्चों का बनेगा अपार आइडी, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के शिक्षकों को बीआरसी कार्यालय में शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर बीपीओ अनामिका हांसदा व सूरज पासवान ने शिक्षकों को अपार आइडी बनाने के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड के शिक्षकों को बीआरसी कार्यालय में शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर बीपीओ अनामिका हांसदा व सूरज पासवान ने शिक्षकों को अपार आइडी बनाने के बारे में जानकारी दी. बताया कि विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों का यू-डायस पोर्टल के माध्यम से अपार आइडी बनानी है. विद्यार्थियों के अभिभावक से सहमति प्राप्त करने के बाद यू-डायस पोर्टल से अपार आइडी का निर्माण करना है, जिसमें बच्चों का नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, आधार नंबर आदि रहे के साथ अपार आइडी निर्माण करना है. इसे सुरक्षित रख विद्यार्थियों के डिजिटल लॉकर खाते में भेजा जायेगा. मौके पर भूवन महतो, जानकी दास, खुदुस अंसारी, लालमोहन राय, कैलाश महतो, रिजवान अंसारी, मंजू सोरेन, चरकु राय, निरंजन प्रताप सिंह आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola