बेकाबू ट्रक ने होटल की चहारदीवारी किया ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

एक अनियंत्रित ट्रक साईं होटल के समीप बाइक को रौंदते हुए होटल के पार्किंग में जा घुसा और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

नारायणपुर. एक अनियंत्रित ट्रक साईं होटल के समीप बाइक को रौंदते हुए होटल के पार्किंग एरिया में जा घुसा. गनीमत रही की बाइक पर सवार दोनों युवकों को चोटें नहीं आयी. घटना सोमवार शाम की है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 10 सीडी 2030 धनबाद की ओर तेज गति से जमाताडा से जा रहा था. नारोडीह निवासी मुख्तार अंसारी अपनी बाइक से गैराज जा रहे थे. ट्रक तेज गति में रहने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया. बाइक चालक बाइक को छोड़ कर भाग गये. बाइक को बुरी तरह से रौंदते हुए सांई होटल के पार्किंग में जा घुसा. बाइक चालक और होटल के मालिक ने ट्रक के मालिक से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है. वहीं घटना की सूचना पर नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola