108 पर करते रहे फोन, नहीं मिली एंबुलेंस… मरीज की मौत

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण ट्रैक्टर पर खटिया लादकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बाद में उसकी मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है.

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही मृतक के बेटे ने व्यवस्था की खोली पोल, कहा- संवाददाता, जामताड़ा. जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण ट्रैक्टर पर खटिया लादकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बाद में उसकी मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा पहुंचे. मीडिया के सामने इस घटना को एक दुर्घटना करार देते हुए अपनी बात रख रहे थे. इसी दौरान मृतक के पुत्र बिमल टुडू ने मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया के सामने स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविकता उजागर कर दिया. मृतक के पुत्र ने मंत्री के सामने कहा कि वे लगातार 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में मरीज को ट्रैक्टर पर खटिया लादकर सदर अस्पताल लाना पड़ा. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मौत हो चुकी थी. मृतक के पुत्र की बात सुनकर मौके पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola