चौकीदार की संपत्ति की जांच करने पहुंची ACB टीम, घर और दस्तावेजों की ली जानकारी; आय से अधिक संपत्ति की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने बागडेहरी थाना क्षेत्र के चौकीदार शरद गोप के घर पहुंचकर उसकी संपत्ति की जांच शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें उसके घर और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल शामिल है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम मंगलवार शाम बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव पहुंची. टीम ने बागडेहरी थाना में कार्यरत चौकीदार शरद गोप के घर पहुंचकर उसके मकान, संपत्ति और उससे संबंधित दस्तावेजों की जानकारी जुटायी. एसीबी की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गांव में दिनभर चर्चा होती रही.

विज्ञापन

इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पहुंची टीम

जानकारी के अनुसार, एसीबी दुमका के इंस्पेक्टर रामबाबू मंडल के नेतृत्व में टीम मुड़ाबेड़िया पहुंची थी. टीम ने चौकीदार शरद गोप के घर पहुंचकर उसकी संपत्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी लेने के साथ दस्तावेजों की पड़ताल की. टीम के साथ बागडेहरी थाना के एएसआइ कमल बाखला समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत

बताया जाता है कि चौकीदार शरद गोप के विरुद्ध एसीबी में आय से अधिक संपत्ति से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत में मुड़ाबेड़िया के अलावा पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में संपत्ति व आलीशान मकान होने का भी उल्लेख बताया जा रहा है. इसी शिकायत के आलोक में एसीबी की टीम द्वारा जांच और पूछताछ किये जाने की बात सामने आयी है.

जांच जारी, आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, जांच के दौरान टीम को क्या-क्या जानकारी मिली और किन दस्तावेजों की पड़ताल की गयी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. एसीबी दुमका की टीम ने भी मामले में विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया. टीम की ओर से बताया गया कि मामले की जांच अभी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola