जामताड़ा के मनीष दुबे को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश स्तर पर संगठन की कमान में अहम दायित्व

Updated:
विज्ञापन

मनीष दुबे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनीष दुबे को भाजपा में एक अहम प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिली है. छात्र राजनीति से शुरू कर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके दुबे अब संगठन के 12 विभागों में कार्य करेंगे.

विज्ञापन

जामताड़ा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों में संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गयी है. इसमें जामताड़ा के मनीष दुबे को प्रदेश स्तर पर विभाग के सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

विज्ञापन

मोर्चा के दायित्व से हुए मुक्त

प्रदेश नेतृत्व ने मनीष दुबे को मोर्चा के दायित्व से मुक्त कर प्रदेश स्तर के संगठनात्मक कार्यों में लगाया है. नयी जिम्मेदारी के तहत उन्हें संगठन के विभिन्न विभागों में कार्य करने का दायित्व मिला है.

छात्र राजनीति से शुरू किया सफर

मनीष दुबे ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बाल्यकाल से जुड़े रहे हैं. इसके बाद युवा मोर्चा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया.

उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री और दो कार्यकाल प्रदेश महामंत्री समेत कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया.

कई राज्यों में निभायी चुनावी जिम्मेदारी

मनीष दुबे ने बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों में लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में चुनावी जिम्मेदारियां निभायी हैं.

12 विभागों में तय हुई जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से चार सितंबर को प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गयी थी. घोषित 12 विभागों में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, प्रशिक्षण अभियान, नीति शोध, मीडिया संपर्क, राजनीतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम, चुनाव आयोग समन्वय, विधि एवं कानून, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन तथा अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग शामिल हैं.

दायित्व का शत-प्रतिशत निर्वहन करने की बात

नयी जिम्मेदारी मिलने पर मनीष दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola