50% से कम बैंक खाते देख अफसरों की चिंता, स्कूलों को काम में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में निर्देश देतीं बीपीओ व अन्य, बैठक में उपस्थित शिक्षक गण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय करमाटांड़ में आयोजित प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में छात्रों के बैंक खाते खोलने में हो रही देरी पर चिंता जताई गई. अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए स्कूलों को बैंक खाते खुलवाने की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी.

विज्ञापन

विद्यासागर : राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय करमाटांड़ में बुधवार को प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी ने की, जबकि संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका हांसदा ने किया.

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देतीं बीपीओ व अन्य, बैठक में उपस्थित शिक्षक गण | Prabhat Khabar Network
बैठक में निर्देश देतीं बीपीओ व अन्य, बैठक में उपस्थित शिक्षक गण | Prabhat Khabar Network

बैंक खाते खोलने में तेजी का निर्देश

बैठक में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत बैंक खाते खोलने की प्रगति की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैंक खाते 50 फीसदी से भी कम पाये गये. इस पर अधिकारियों ने चिंता जताते हुए संबंधित विद्यालयों को बैंक खाते खुलवाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

कई शैक्षणिक कार्यों की ली गयी जानकारी

बैठक में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, यू-डाइज प्लस 2026-27 के तहत विद्यालय, शिक्षक एवं छात्र संबंधी विवरण अद्यतन करने, अपार पहचान पत्र निर्माण तथा ड्रॉप बॉक्स की प्रगति की समीक्षा की गयी. आधार संबंधी कार्य, अभिभावक-शिक्षक बैठक, 'खेलो झारखंड 2026-27' के तहत विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तथा ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली गयी.

छात्रवृत्ति और योजनाओं की भी समीक्षा

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति का डेटा अपलोड करने, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए टोला भ्रमण तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलने वाली योजनाओं की समीक्षा की गयी.

मध्याह्न भोजन से पोषण वाटिका तक हुई चर्चा

मध्याह्न भोजन योजना, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के वितरण, पोषण वाटिका एवं बस्ता रहित दिवस की प्रगति भी देखी गयी.

ये रहे मौजूद

बैठक में शिक्षक अमरनाथ दास, उदय नारायण प्रसाद, खुर्शीद अनवर, विकास कुमार, शिव शंकर मंडल, रंजीत कुमार, लोकनाथ दास, जैनेंद्र कुमार, अनिल दुबे, सहायक अध्यापक प्रभु मंडल, आशीष कुमार, मध्याह्न भोजन संचालक पवन कुमार, संकुल साधन सेवी राजेश गुप्ता, विनय भैय्या, प्रखंड साधन सेवी गोवर्धन कुमार एवं मोहम्मद सरफराज उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola