डीजे बज रहा था, लोग नाच रहे थे…तभी कुएं की मेढ़ से फिसला संतोष, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन l Prabhat khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंडरो हरिजन टोला में डीजे बजने के दौरान कुएं में गिरे संतोष भंडारी की मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के मंडरो हरिजन टोला में मंगलवार देर रात कुएं से संतोष भंडारी (30 वर्ष) का शव बरामद होने के बाद मौत को लेकर बनी विभिन्न आशंकाओं और अटकलों पर बुधवार को विराम लग गया. पुलिस ने चौकीदार भानी तूरी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज परिजनों के समक्ष खंगाली, जिसमें संतोष के कुएं में गिरने की पूरी घटना सामने आ गई.

विज्ञापन

डीजे बज रहा था, लोग कर रहे थे डांस

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुएं के समीप डीजे बज रहा था और लोग नाच रहे थे. इसी दौरान संतोष भंडारी कुएं के मेढ़ पर बैठा हुआ था. अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा.

गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

कुएं में पानी गहरा होने के कारण संतोष बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया.

पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा शव

बुधवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संतोष भंडारी के कुएं में गिरने की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.

यूडी कांड दर्ज कर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यूडी (अप्राकृतिक मौत) कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों को आर्थिक सहयोग

थाना प्रभारी मुराद हसन ने मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहयोग भी किया. उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

नाई का काम कर चलाता था परिवार

बताया जाता है कि संतोष भंडारी नाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola