15 नवंबर तक बदले जायेंगे सभी जले ट्रांसफॉर्मर

जामताड़ा : झारखंड विधान सभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की बैठक 9 सितंबर को सभा सचिवालय में की गयी, जिसमें विधायक राधा कृष्ण किशोर, योगेश्वर महतो, नागेंद्र महतो, गणेश गंझु, भानु प्रताप साही, योगेंद्र प्रसाद, जोबा माझी, निर्मला देवी, जय प्रकाश पटेल के अलावे नाला विधायक रबींद्र नाथ महतो ने भाग लिया. बैठक में […]
जामताड़ा : झारखंड विधान सभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की बैठक 9 सितंबर को सभा सचिवालय में की गयी, जिसमें विधायक राधा कृष्ण किशोर, योगेश्वर महतो, नागेंद्र महतो, गणेश गंझु, भानु प्रताप साही, योगेंद्र प्रसाद, जोबा माझी, निर्मला देवी, जय प्रकाश पटेल के अलावे नाला विधायक रबींद्र नाथ महतो ने भाग लिया. बैठक में झारखंड विस के पंचम सत्र 18 फरवरी को नाला विधायक के द्वारा उठाये गये अनागत प्रश्न उर्जा विभाग से संबंधित प्रश्नों पर विचार विमर्श किया गया.
18 फरवरी को नाला विधायक द्वारा उर्जा विभाग से संबंधित प्रश्न को उठाया था. विधायक ने नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड के जले बिजली ट्रांसफॉर्मरों को कबतक बदलने का सवाल उठाया था, जिसका बैठक में जवाब दिया गया कि जले बिजली ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की प्रक्रिया जारी है
तथा ज्योति मिशन योजना के तहत 15 नवंबर 2016 तक बदलने का लक्ष्य रखा गया है. नाला विधायक श्री महतो ने कहा कि नाला विस के विकास के लिए वे लगातार विस में कई प्रश्न पूछे गये हैं. वे हमेशा से गरीबों के हित में कार्य करते रहे हैं. वे कभी अपने कार्यों का प्रचार नहीं करते हैं. ग्रामीण खुद बतायेगें कि वे क्या कार्य करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




