ग्राम प्रधानों ने मांगी सम्मान राशि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : गांधी मैदान के स्टेडियम में ग्राम प्रधानों की बैठक जिलाध्यक्ष अजित कुमार दूबे की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में ग्राम प्रधानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. प्रधानों ने सरकारी पदाधिकारी पर प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाया. कहा कि पंचायती राज अधिनियम में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है. […]
विज्ञापन
जामताड़ा : गांधी मैदान के स्टेडियम में ग्राम प्रधानों की बैठक जिलाध्यक्ष अजित कुमार दूबे की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में ग्राम प्रधानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. प्रधानों ने सरकारी पदाधिकारी पर प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाया. कहा कि पंचायती राज अधिनियम में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है. लेकिन सरकारी कर्मी एवं पदाधिकारी प्रधानों को तरजी नहीं दी जाती है.
ग्राम सभा में प्रधानों को बुलाया तक नहीं जाता है. जबकि पंचायती राज अधिनियम में स्पष्ट निर्देश है कि ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ही करेंगे. वहीं समय पर मानदेय राशि नहीं दिये जाने का आरोप लगाया. कहा कि दुर्गापूजा नजदीक आ गया है. लेकिन अभीतक प्रधानों को मिलनेवाली सम्मान राशि नहीं दी गयी है. साथ ही लैम्पस में किसानों के बेचे गये धान का मूल्य अब तक नहीं दिया गया है. जिससे किसानों के समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
बैठक में प्रधानों ने दुर्गापूजा व कर्मा पूजा की बधाई जिले वासियों को दी है. इस अवसर पर धनंजय प्रसाद सिंह, जियोनी सोरेन, निरंजन महतो, मोहनी हेंब्रम, रंजीत कुमार बल, अब्दुल रज्जाक, निर्मल मरांडी, गणेश सोरेन, जियालाल सोरेन, बानेश्वर मरांडी, उज्जवल बाउरी, राजकुमार राय, काशिनाथ माजी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




