मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 61 मरीजों को अनुदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिये वित्तीय वर्ष 2016-17 में अब तक कुल 61 मरीजों को अनुदान की राशि दिया जा चुका है. यह जानकारी मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना क्रियान्वयन समिति सदस्य राजा नित्य गोपाल सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 61 मरीजों के बीच अनुदान […]
विज्ञापन
जामताड़ा : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिये वित्तीय वर्ष 2016-17 में अब तक कुल 61 मरीजों को अनुदान की राशि दिया जा चुका है. यह जानकारी मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना क्रियान्वयन समिति सदस्य राजा नित्य गोपाल सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 61 मरीजों के बीच अनुदान की राशि एक करोड़ 14 लाख 341 रुपया दिया जा चुका है. जिसमें 17 अल्पसंख्यक मरीज के बीच 34 लाख इलाज के लिये अनुदान दिया जा चुका है. बांकि का रुपया अन्य गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों को दिया गया है. श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी के लिये बहुत की गंभीर है.
जिसके लिये राशि की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हो. बताया कि हरेक सोमवार को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी समिति की बैठक सीएस कार्यालय में किया जाता है. किसी मरीज को गंभीर बीमारी है तो वे सोमवार को पूरी कागजात के साथ समिति की बैठक में अपनी बात रख सकते हैं. उन्हें इस योजना के तहत अनुदान मुहैया कराया जायेगा. मौके पर भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता, महावीर सरावगी, सूर्यदेव महतो, पवन वर्मा, शुभम साह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




