सरकार के विरोध में दिया धरना

Published at :10 Sep 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार के विरोध में दिया धरना

फतेहपुर : फतेहपुर प्रखंड परिसर में झाविमो द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद मरांडी ने किया. इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने कहा कि झाविमो गरीबों की पार्टी है तथा गरीबों के […]

विज्ञापन
फतेहपुर : फतेहपुर प्रखंड परिसर में झाविमो द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद मरांडी ने किया. इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने कहा कि झाविमो गरीबों की पार्टी है तथा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रही है. कहा : राज्य के विकास झाविमो ही कर सकती है. श्री महतो ने रघुवर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार से सूबे का विकास कभी नहीं हो सकता है ये सरकार घोषणा करने में व्यस्त है. मौके पर भाजपा एवं झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झाविमो का दामन थामा. मौके पर नौ सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.
इन्होंने थामा झाविमो का दामन : अशरफ अली, मोतिउर रहमान, अकमुदिन अली, रफीक अली, सुरमान अली, सनातन मुर्मू, कादन मिर्धा, कार्तिक महतो, आदेश मुर्मू, दसरथ हांसदा सहित दर्जनो शामिल हैं.
ये थे उपस्थित: प्रखंड महासचिव मनोज गोस्वामी, गोउर यादव, कार्तिक रजक, गौतम महतो, अक्षयानंद पाठक, मिलन गोस्वामी, सिमन्त बाउरी, वारीस मरांडी, अजय मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
क्या है मांग
खाद्य सुरक्षा कानून में व्याप्त गड़बड़ी को सुधारा जाय तथा बायोमेट्रीक मशीन सभी जगह काम नहीं कर रहा है वहां उचित व्यवस्था किया जाय
संताल परगना कास्ताकारी अधिनियम में कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाय
फतेहपुर में अविलंब बिजली सब ग्रीड कार्यालय की स्थापना किया जाय
फतेहपुर उच्च विद्यालय में यथा शीघ्र प्लस टू की पढ़ाई शुरु किया जाय
अंगुठिया व पातुलिया का सड़क निर्माण दो महीना में पूरा किया जाय
फतेहपुर निवासी धनंजय गोस्वामी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाय
त्रुटिपुर्ण स्थानीय नीति को समाप्त कर 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय निति बनाया जाय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola