रेल राज्यमंत्री ने डानकुनी में चिरेका की विद्युत लोकोमोटिव एंसीलरी व असेंबली इकाई राष्ट्र को किया समर्पित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम : रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने शुक्रवार को डानकुनी में चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना की एंसीलरी एवं असेंबली इकाई डानकुनी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिमोट द्वारा उदघाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया. पूर्व रेलवे के नये जुबली पुल के उदघाटन स्थल से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रेल राज्यमंत्री ने चिरेका कीइस इकाई को राष्ट्र […]
विज्ञापन
मिहिजाम : रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने शुक्रवार को डानकुनी में चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना की एंसीलरी एवं असेंबली इकाई डानकुनी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिमोट द्वारा उदघाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया.
पूर्व रेलवे के नये जुबली पुल के उदघाटन स्थल से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रेल राज्यमंत्री ने चिरेका कीइस इकाई को राष्ट्र को समर्पित किया. इस अवसर पर बोलते हुए रेल राज्यमंत्री ने इस तरह के सफल प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि ये इकाई भारतीय रेल को उच्च अश्वशक्ति संपन्न विद्युत रेलइंजनों की आवश्यकता को पूरा करेगा. चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और मेट्रो रेलवे के अन्य महाप्रबंधकों के साथ जुबली ब्रीज स्थल पर उपस्थित थे.
रेल राज्यमंत्री ने जुबली ब्रीज स्थल से रिमोट द्वारा एक पट्टिका का भी अनावरण किया. इस अवसर पर चिरेका की डानकुनी इकाई में मुख्य विद्युत अभियंता बीबी सिंह, मुख्य विद्युत अभियंता डानकुनी आरके रॉय, एफ एंड सीओ एस भट्टाचार्य, भंडार नियंत्रक एस बारीक, मुख्य अभियंता बीआर कंवर तथा चिरेका के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




