40 गायों का किया गया रजिस्ट्रेशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

फतेहपुर : प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंर्तगत खिजुरीया गांव में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष नस्ल सुधार हेतु कैंप लगाकर गाय की रजिस्टेशन किया गया. मौके पर मुख्य रुप से प्रभारी पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रेम चंद्र साह ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड से कुल 200 गाय का रजिस्टेशन किया जायेगा. इसके लिए प्रखंड के पांच गांव […]
विज्ञापन
फतेहपुर : प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंर्तगत खिजुरीया गांव में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष नस्ल सुधार हेतु कैंप लगाकर गाय की रजिस्टेशन किया गया. मौके पर मुख्य रुप से प्रभारी पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रेम चंद्र साह ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड से कुल 200 गाय का रजिस्टेशन किया जायेगा. इसके लिए प्रखंड के पांच गांव का चयन किया गया है, जिसमें खिजुरीया, केंदुआटांड़, आसना, कालीपाथर एव काशीटांड़ शामिल है. कहा कि इन गांवों से 200 सौ गाय को रजिस्ट्रेशन कर आगामी दो अक्तूबर को सभी गायों को एक साथ कृत्रिम गर्भाधान किया जायेगा. साथ ही इन गायों को समय-समय विभिन्न प्रकार का दवा दिया जायेगा. कहा : इसका मुख्य उदेश्य इस क्षेत्र में गीर जाति के नस्ल को बड़ावा देना है.
मौके पर आज 40 किसानों ने अपने गाय का रजिस्टेशन कराया. साथ ही डॉ श्री साह ने कहा कि पुरे जिले मे कुल 400 एवं पुरे राज्य में 10000 गायों को एक साथ दो अक्टूबर को कृि़त्रम गर्भाधान किया जायेगा. इस मौके पर बायफ केन्द्र फतेहपुर के सुदर्शन कुमार, पिंकु कुमार यादव, विपल्व महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




