सेंध मारकर मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी

नारायणपुर : थाना क्षेत्र के करमदाहा मोड़ स्थित सहिद मियां के मोबाइल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपये के समान की चोरी कर ली है. इसकी लिखित सूचना नारायणपुर थाना को दी गयी है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बीते बुधवार की रात बंद कर दुकान में ही सो गये […]
नारायणपुर : थाना क्षेत्र के करमदाहा मोड़ स्थित सहिद मियां के मोबाइल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपये के समान की चोरी कर ली है. इसकी लिखित सूचना नारायणपुर थाना को दी गयी है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बीते बुधवार की रात बंद कर दुकान में ही सो गये थे. रात में चोरों ने दुकान के पीछे से दुकान की दिवार को काट कर सामान गायब कर दिया. सुबह जब दुकान खोला तो दुकान खोला सारा समान गायब था. चोरी की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




