नियुक्त किये गये चुनाव अधिकारी व पीठासीन पदाधिकारी

Published at :09 Sep 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
नियुक्त किये गये चुनाव अधिकारी व पीठासीन पदाधिकारी

छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेज में बढ़ी गहमागहमी शांतिपूर्ण चुनाव कराने कॉलेज प्रबंधक सख्त आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का दिया निदे्रश मिहिजाम : छात्र संघ चुनाव की तैयारी को लेकर जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गयी है. गुरुवार को महाविद्यालय में चुनाव के आयोजन के सिलसिले में एक […]

विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेज में बढ़ी गहमागहमी

शांतिपूर्ण चुनाव कराने कॉलेज प्रबंधक सख्त
आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का दिया निदे्रश
मिहिजाम : छात्र संघ चुनाव की तैयारी को लेकर जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गयी है. गुरुवार को महाविद्यालय में चुनाव के आयोजन के सिलसिले में एक बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सह छात्र संघ के संरक्षक प्रो कृष्ण मोहन साह ने की. इसमें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल हुए. जिसमें सर्वसम्मति से छात्र संघ चुनाव को लेकर चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया.
शिक्षकों में से शिक्षक अरंविद कुमार सिन्हा को मुख्य चुनाव पदाधिकारी शंभू सिंह चुनाव अधिकारी राकेश रंजन उपचुनाव अधिकारी तथा बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता, सतीश शर्मा, बास्की प्रसाद पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किए गये. इसके अलावा सलाहकार समिति के सदस्यों को भी चयन किया गया. बैठक में प्राचार्य ने चुने चुनाव पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्र संघ के चुनाव में लिंगदोह कमेटी के निर्णयों को पालन किया जाये, जिससे स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके. मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही महाविद्यालय परिसर में आर्दश चुनाव संहिता लागू है. इसके तहत छा़त्र संगठन महाविद्यालय परिसर के भीतर दीवार लेखन, पोस्टर चिपकाने तथा प्रचार के भीड़ इकट्ठा करना तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक छा़त्र संघ के कुल छह पदों के लिए छात्र मतदान कर सकेंगे. इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, संयुक्त सचिव तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद शामिल है. चुनाव में नामांकन दाखिल करने की तिथि 14 सितंबर रखी गयी है. नामाकन प्रपत्रों की जांच 16 सितंबर नाम वापसी तथा अंतिम लिस्ट का प्रकाशन 18 सितंबर होगा. मतदान की प्रक्रिया 22 सितंबर को होगी तथा मतपत्रों की गिनती 23 सितंबर को की जायेगी. मौके पर सौमेन सरकार, रामप्रकाश दास, पूनम कुमारी, जयश्री सुषमा, रानी देवकी, पंजियारा प्रवीण तिवारी, निरंजन प्रसाद, संतोष पंडित, राजेश गुप्ता, राज कुमार शर्मा, रेखा कुमारी, संतोषनी सोरेन शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola