जामताड़ा विधायक फेसबुक व वाट्सएप वाले : भाजपा

Published at :07 Sep 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा विधायक फेसबुक व वाट्सएप वाले : भाजपा

जामताड़ा : भाजपा के स्थानीय नेता की मांग और जिले के प्रभारी मंत्री अमर बाउरी का अथक प्रयास का फल है 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर. उक्त बातें भाजपा के जिला महामंत्री अनूप पांडे एवं सम्राट मिश्रा ने संयुक्त रूप से वयान दिया. कहा : जिले के विधायक अपनी वाह वाही करना छोड़ दे. जिले के […]

विज्ञापन

जामताड़ा : भाजपा के स्थानीय नेता की मांग और जिले के प्रभारी मंत्री अमर बाउरी का अथक प्रयास का फल है 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर. उक्त बातें भाजपा के जिला महामंत्री अनूप पांडे एवं सम्राट मिश्रा ने संयुक्त रूप से वयान दिया. कहा : जिले के विधायक अपनी वाह वाही करना छोड़ दे.

जिले के लोग विधायक के बारे में अच्छी तरह जान चुके है वे वॉट सेफ और फेसबुक वाले विधायक है. उन्हें वॉट सेफ और फेसबुक से फुरसत मिलेगी तभी तो जिले के बारे में सोचेंगे जिले के विकास में भाजपा का योगदान है ना कि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का. वही श्री पांडे ने कहा कि पिछले दिनो सीता काटा में तो घटना घटी थी. वो सोची समझी समझी थी, विधायक के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया था. जात पात की राजनिति करने वाले विधायक को यहां कि जनता जान चुकी है. जिसका जवाब यहां की जनता समय आने पर देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola