गणेश पूजा आज, तैयारी पूरी

Published at :05 Sep 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
गणेश पूजा आज, तैयारी पूरी

जामताड़ा : स्थानीय गांधी मैदान में हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 12वां गणेश महोत्सव की पहली पूजा सोमवार को होगी. वहीं गणेश पूजा को लेकर मेला का भी आयोजन किया जायेगा. मेला में तारा माची, ब्रेक डांस, महिलाओं की सिंगार की […]

विज्ञापन

जामताड़ा : स्थानीय गांधी मैदान में हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 12वां गणेश महोत्सव की पहली पूजा सोमवार को होगी. वहीं गणेश पूजा को लेकर मेला का भी आयोजन किया जायेगा. मेला में तारा माची, ब्रेक डांस, महिलाओं की सिंगार की दुकान से लेकर बच्चों के मनोरंजन का पूरा साधन है. पंडित रवींद्र कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष भगवान श्री गणेश का जन्माभिषेक दुरुधरा महायोग में किया जायेगा. पिछले सौ वर्षों में पांच ग्रहों का दुरुधरा महायोग नहीं आया है और अगले 50 साल में भी यह महायोग नहीं आयेगा.

दुरुधरा महायोग
पंडित रवींद्र कुमार झा ने बताया कि दुरुधरा योग चंद्रमा से बनता है. कुंडली में चंद्रमा जिस भाव में होता है उसके दूसरे व बारहवें भाव में सूर्य को छोड़कर अन्य ग्रह आते हैं तो दुरुधरा योग बनता है. गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा तुला राशि में रहेगा. वहीं बुध, गुरु, शुक्र, बारहवें भाव व मंगल तथा शनि द्वितीय भाव में रहेंगे. इस प्रकार पांच ग्रहों से दुरुधरा योग बनेगा. पिछले 50 वर्षों में तीन बार वर्ष 1999, 1959, 1956 में दो-दो ग्रहों से दुरुधरा योग बना है. बृहत्जातक, सारावली ग्रंथ में इसका विशेष उल्लेख किया गया है.
विशेष लाभ देने वाला महायोग है दुरुधरा योग : पंडित श्री झा के अनुसार इस दिन किए जाने वाले सभी कार्य चिरस्थाई व लाभ देने वाले होंगे. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे ख्याति प्राप्त करने वाले होंगे. उनकी वाणी और बुद्धि में चातुर्यता रहेगी. खरीदे जाने वाले वाहन, ज्वेलरी, भूमि, भवन, विशेष लाभ देने वाले होंगे. आमजन के कार्य सिद्ध होंगे. सभी कार्य धन, वैभव से परिपूर्ण होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola