दक्षिणबहाल पंचायत का चिलावासा गांव विकास से वंचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ जामताड़ा : दक्षिणबहाल पंचायत का चिलावासा गांव विकास से वंचित है. गांव में इंदिरा आवास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा के लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा हैं. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम लागू हुआ, लेकिन गांव में न तो विकास हुआ और न ही कोई सुविधा […]
विज्ञापन
लोगों को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ
जामताड़ा : दक्षिणबहाल पंचायत का चिलावासा गांव विकास से वंचित है. गांव में इंदिरा आवास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा के लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा हैं. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम लागू हुआ, लेकिन गांव में न तो विकास हुआ और न ही कोई सुविधा मिल रही है. मनरेगा का कार्य गांव में नहीं हुआ है. ग्रामीणों को बीपीएल नंबर नहीं रहने से खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित रहना पड़ा है. पंचायत भवन में न तो मुखिया बैठते हैं और न ही पंचायत सचिव ही जाते हैं. ग्रामीणों को पंचायत सचिव जरूरत पड़ने पर भी दिखाई नहीं देते हैं.
क्या कहते हैं ग्रामीण
गांव में विकास का कार्य भी नहीं हुआ है. ग्रामीण मजदूरों को कार्य की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता है.
ग्रामीण उत्तम सिंह
पंचायत भवन में एक दिन भी मुखिया और न ही पंचायत सचिव बैठते हैं. रोजगार सेवक आते भी हैं तो एक दो घंटे के लिए, फिर चले जाते हैं.
राजू सिंह
गांव में आज तक एक भी न तो इंदिरा आवास बना और न ही शौचालय. इससे लाेगों को परेशानी होती है. गांव का विकास होना चाहिए.
सवेश्वर मरांडी
क्या कहते हैं वार्ड सदस्य:
वार्ड सदस्य अरुण मुर्मू ने कहा कि पंचायत में एक दिन भी मुखिया नहीं बैठती है. पंचायत सचिव भी नहीं आते हैं. रोजगार सेवक आते हैं तो एक से दो घंटे के अंदर चले जाते हैं. इससे विकास का कार्य भी सही ढंग से नहीं हो रहा है.
क्या कहते हैं मुखिया
मुखिया श्यामा माजी ने कहा कि उनकी मां का निधन हो गया था. इस लिए वे कईदिन पंचायत भवन में नहीं बैठ पाये. शनिवार को पंचायत भवन में बैठे थे. गांव वाले पंचायत भवन में नहीं पहुंचकर सीधे घर पर आ जाते हैं. घर पर ही काम कर देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




