मुख्य सचिव ने दिया संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश

Published at :04 Sep 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने दिया संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश

जामताड़ा : समाहरणालय में शनिवार को मुख्य सचिव राजबाला वर्मा नेवीडियो कांफ्रेंस से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि गर्भवती का प्रसव शत-प्रतिशत संस्थागत करें. स्वास्थ्य केंद्रों में ही एएनएम काे आवासन करने का निर्देश दिया. कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहने वाले एएनएम पर संबंधित पदाधिकरी कार्रवाई करें. गर्भवती की एएनसी […]

विज्ञापन

जामताड़ा : समाहरणालय में शनिवार को मुख्य सचिव राजबाला वर्मा नेवीडियो कांफ्रेंस से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि गर्भवती का प्रसव शत-प्रतिशत संस्थागत करें. स्वास्थ्य केंद्रों में ही एएनएम काे आवासन करने का निर्देश दिया. कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहने वाले एएनएम पर संबंधित पदाधिकरी कार्रवाई करें.

गर्भवती की एएनसी जांच समय- समय पर करने का निर्देश दिया. कहा कि कुपोषित बच्चों को एमटीसी केंद्र में लाने का दायित्व एलएस, सेविका, सहायिका को है. काम नहीं करने वाले पर कार्रवाई करें. मुख्य सचिव ने कहा कि जिला के सदर अस्पताल में चिकित्सक सीजर करें, साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र में दवा उपलब्ध मात्रा में रखें और दवा का कमी नहीं होने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सीएस डॉ मार्शल आइंद, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी, सीडीपीओ चित्रा यादव, भोला शंकर गुप्ता, संतोष कुमार, फाल्गुनी कर्मकार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola