जिले में रिवोराइन योजना शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

मत्स्य विभाग में नयी योजना की हुई शुरुआत ग्रामीणों को स्वावलंबन बनाने की है योजना पांच जोरिया, नदी को चिह्नित कर मछली पालन का निर्देश जामताड़ा : जामताड़ा जिले में मत्स्य पालकों को स्वावलबंन बनाने के लिए विभाग ने रिवोराइन यानी नदी में मछली पालन योजना की शुरुआत की है. नदी और जोरिया में पगेंशियस […]
विज्ञापन
मत्स्य विभाग में नयी योजना की हुई शुरुआत
ग्रामीणों को स्वावलंबन बनाने की है योजना
पांच जोरिया, नदी को चिह्नित कर मछली पालन का निर्देश
जामताड़ा : जामताड़ा जिले में मत्स्य पालकों को स्वावलबंन बनाने के लिए विभाग ने रिवोराइन यानी नदी में मछली पालन योजना की शुरुआत की है. नदी और जोरिया में पगेंशियस मछली पालने का निर्देश दिया गया है. यह निर्देश झाराखंड राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने मत्स्य विभाग को 22 अगस्त को वीसी के माध्यम दिया है. प्रथम चरण में जिले में पांच नदी और जोरिया को चिह्नित करने और ग्रामीणों का एक समूह बनाकर मछली पालने का निर्देश दिया है. योजना का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण मछली पालन कर आत्मनिर्भर बन सकें.
इसके लिए मत्स्य विभाग नेट एवं मछली का जीरा नि:शुल्क देगी. सिर्फ ग्रामीणों का श्रमदान होगा. प्रति एकड़ में छह हजार जीरा देने का प्रावधान दिया गया है. इसके लिए जिला मत्स्य विभाग ने स्पॉट भी देखना शुरू कर दिया है. मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में यह नयी योजना की शुरुआत की है. जिससे जिले के मत्स्य पालक आत्म निर्भर बन सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




