कस्तूरबा में कक्षा छह में 75 सीटों में होगा नामांकन : वार्डन

Updated at : 31 Jan 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा में कक्षा छह में 75 सीटों में होगा नामांकन : वार्डन

कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुलाडीह में शुक्रवार को सत्र 2025-26 कक्षा छह में नामांकन को लेकर एक बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुलाडीह में शुक्रवार को सत्र 2025-26 कक्षा छह में नामांकन को लेकर एक बैठक हुई. अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन निधि स्वरूप ने की. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. वार्डन निधि स्वरूप ने कहा कि इस वर्ष कुल 75 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. इनमें से 25 बालिकाओं का नामांकन सीबीएसइ के आधार पर लिया जायेगा, जबकि शेष 50 बालिकाओं का नामांकन विभिन्न पंचायतों से लिया जायेगा. सीबीएसइ के आधार पर नामांकन लेने के लिए 25 छात्राओं का प्रवेश परीक्षा 1 मार्च 2025 को आयोजित होगी. वहीं 50 छात्राओं के नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक चलेगी. यह तिथि शिक्षा विभाग के आदेश पर निर्धारित की गयी है. बैठक में विशेष रूप से इस बार के नामांकन में कुछ नये नियम लागू किये गये हैं, जिनमें विशेष दूरी, अनाथ, एकल अभिभावक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की छात्राओं तथा पहाड़िया समुदाय की छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी. इस नये नियम से उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिन्हें शिक्षा में मदद की आवश्यकता है और जो विभिन्न सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं. नामांकन की प्रक्रिया को लेकर विद्यालय की वार्डन निधि स्वरूप ने सभी संबंधित अधिकारियों और अभिभावकों को उचित दिशा-निर्देश दिये. छात्राओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध है. मौके पर रंजीत सिंह, अध्यापिका कविता कुमारी, हिना, काजल, दीपा, प्रीति, दीपाली, मंजुला, प्रियंका, सत्यभामा आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola