एक मकान में 54 मतदाता: जामताड़ा की प्रारूप सूची पर भाजपा ने उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, भाजपा नेता हरि मोहन मिश्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, एक ही मकान में 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने पर भाजपा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा: जामताड़ा जिले में प्रारूप मतदाता सूची को लेकर भाजपा ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच की मांग की है. भाजपा के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा और जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची में दर्ज कुछ प्रविष्टियों को लेकर सवाल उठाये.

विज्ञापन

एक ही मकान नंबर पर 54 मतदाताओं के नाम का दावा

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने दावा किया कि जीतूडांगाल मतदान केंद्र संख्या 243 के मकान नंबर एक में कुल 54 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं.

भाजपा नेताओं के अनुसार, एक ही मकान नंबर पर दर्ज इन मतदाताओं में हिंदू, मुस्लिम और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं. इसी आधार पर भाजपा ने चुनाव आयोग से मकान नंबर एक में दर्ज सभी 54 मतदाताओं के नाम और पते का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है.

मकान नंबर शून्य वाली प्रविष्टियों की भी जांच की मांग

भाजपा नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची में दर्ज मकान संख्या शून्य वाली प्रविष्टियों की भी जांच कराने की मांग की है.

उनका कहना है कि मतदाता सूची में इस तरह की प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाना जरूरी है, ताकि वास्तविक मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहें और किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे.

भाजपा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग

भाजपा ने प्रशासन और चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. पार्टी नेताओं का कहना है कि संदिग्ध प्रविष्टियों का सत्यापन कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए.

भाजपा ने मांग की है कि जांच के दौरान यदि किसी प्रविष्टि में अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola