ओके..... बिजली मिस्त्री की बैठक

फोटो: 08 जाम 14 बैठक करते बिजली मिस्त्री नाला . पावर सब स्टेशन में बिजली मिस्त्री की बैठक मानिक माजी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अनुबंध पर कार्यरत मिस्त्री बेनी माधव मंडल को नाला पुलिस द्वारा बिजली चोरी के संबंध में पूछताछ करने के लिये थाना लाया गया था. कर्मियों ने इस संबंध में […]
फोटो: 08 जाम 14 बैठक करते बिजली मिस्त्री नाला . पावर सब स्टेशन में बिजली मिस्त्री की बैठक मानिक माजी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अनुबंध पर कार्यरत मिस्त्री बेनी माधव मंडल को नाला पुलिस द्वारा बिजली चोरी के संबंध में पूछताछ करने के लिये थाना लाया गया था. कर्मियों ने इस संबंध में अपने विभाग के पदाधिकारी को जानकारी देने के बावजूद संबंधित विद्युत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा अपेक्षित पहल नहीं की गयी. फलस्वरूप विभाग तथा प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर इनलोगों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया था. इसकी जानकारी बिजली मिस्त्री ने सामूहिक रूप से एक लिखित जानकारी बीडीओ को भी दी है. इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों बिजली की तार चोरी को गयी थी. संबंधित मामले में पूछताछ के लिए बेनीमाधव मंडल को थाना लाया गया था. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. मौके पर मानव दिवस बिजली मिस्त्री जितेंद्र कुमार राम, निमाई राउत, निजाम अंसारी, प्रहलाद माजी, सुशील टुडू, मानिक माजी, नारायण माजी, सत्येंद्र राम, तापस घोष, धनंजय मंडल, सुबोध मंडल, केशव झा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










