जामताड़ा में बंद असरदार, 517 गिरफ्तार
जामताड़ा : विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत बंद का असर शहरी क्षेत्र में व्यापक रहा. सुबह से ही वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. पूरे शहर में सन्नाटा छाया रहा. बंद के दौरान जामताड़ा और मिहिजाम शहर में दुकानदारों ने स्वत: ही अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. वहीं बाइक छोड़ अन्य किसी भी छोटे वाहनों […]
जामताड़ा : विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत बंद का असर शहरी क्षेत्र में व्यापक रहा. सुबह से ही वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. पूरे शहर में सन्नाटा छाया रहा. बंद के दौरान जामताड़ा और मिहिजाम शहर में दुकानदारों ने स्वत: ही अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. वहीं बाइक छोड़ अन्य किसी भी छोटे वाहनों को सड़क पर दौड़ते हुए नहीं देखा गया. इस दौरान कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, सीपीआइएम के कार्यकर्त्ता शहर के विभिन्न सड़कों पर उतरकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते नजर आये.
आपके शहर में
बंद को देखते हुए स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही. वहीं शहर के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रखे गये थे. इस दौरान बंद समर्थकों ने कई प्रमुख मार्गों को भी जाम कर दिया. शहर के इंदिरा चौक, सुभाष चौक और स्टेशन रोड में कार्यकर्ता सुबह से ही डटे रहे. बंद के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा बैंक को बंद कराने का भी प्रयास किया गया. शहर में विधायक डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास से रैली निकाल कर स्टेशन रोड होते हुए इंदिरा चौक पहुंचे. जहां पर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. इस दौरान पुलिस ने विधायक और समर्थकों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया,
लेकिन सभी लोगों ने गिरफ्तारी नहीं दी. विधायक व कार्यकर्ता शहर के मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां पर पहले से तैनात पुलिस बल ने विधायक व समर्थक को हिरासत में लेकर रेडक्रॉस स्थित कैंप जेल में ले जाकर रखा. वहीं कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल ने दूसरी टुकड़ी बनाकर गांधी मैदान होते हुए सुभाष चौक पहुंचे. जहां उन्हेें भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अशीत मंडल व रवींद्र नाथ दुबे की अगुआई में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे. झाविमो द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा के नेतृत्व में बंद समर्थन किया गया. वहीं सीपीआइएम द्वारा सुरजीत सिन्हा व लखन लाल मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे. बंदी के दौरान जिले से कुल 517 बंद समर्थकों ने गिरफ्तारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए