मजदूरों की समस्या को लेकर यूथ इंटक के शिष्टमंडल ने श्रम अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
जामताड़ा : मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को यूथ इंटक का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा के अगुआई में श्रम अधीक्षक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. इस दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि जिले में मजदूरों को विभिन्न प्रकार की समस्या हो रही हैं. समय पर भुगतान नहीं मिलता है. […]
जामताड़ा : मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को यूथ इंटक का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा के अगुआई में श्रम अधीक्षक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. इस दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि जिले में मजदूरों को विभिन्न प्रकार की समस्या हो रही हैं. समय पर भुगतान नहीं मिलता है. सरकार की ओर से मजदूरों को मिलने वाली विभिन्न प्रकार के सरकारी सुविधाएं यहां के मजदूरों को नहीं मिल पा रही है.
आपके शहर में
इस कारण मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि श्रम विभाग को मजदूरों की समस्या के प्रति गंभीर होना होगा. उन्होंने कहा कि जिले में इन दिनों मजदूरी की समस्या है. इस कारण यहां के मजदूर काम की तलाश में दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं. कुछ दिन पूर्व भी जामताड़ा के दर्जनों मजदूर मजदूरी के लिए केरल गये हुए थे. जहां पर इन मजदूरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बबलू विश्वकर्मा , ज़िला महासचिव अमित सिंह ,प्रिया दत्त सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए