तालाब में डूबने से युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेंझिया गांव की घटना युवक तालाब से पानी लाने गया था पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया जामताड़ा : तालाब में डूबने से सोमवार को एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेंझिया गांव की है. मृतक युवक का […]
विज्ञापन
जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेंझिया गांव की घटना
युवक तालाब से पानी लाने गया था
पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में
चला गया
जामताड़ा : तालाब में डूबने से सोमवार को एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेंझिया गांव की है. मृतक युवक का नाम भूवन दास (32 वर्ष) बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार भूवन दास घर के पास चापाकल खराब होने के कारण तालाब पानी लाने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान उसका पांव फिसल गया. जिससे वह गहरे पानी में चला गया. परिजनों को जानकारी मिलने के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गये. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी,
पंचायत की मुखिया कमली देवी पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इस दौरान विधायक ने मृतक के परिजन को तत्काल अपने स्तर से 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग कर सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर उपमुखिया मीरूदी सोरेन, भागीरथ पंडित, बंधु दास, काजल दास, लोभ दास, निशु राय, कार्तिक भंडारी, रोहित दत्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










