गोदाम में भींगे धान बीज पर आया अंकुर

जामताड़ा : पिछले दो जून को आयी आंधी व बारिश के कारण कृषि विभाग के गोदाम में रखे चार हजार आठ सौ 84 क्वींटल धान भींग गया था. भींगे हुए धान बीज पर अंकुरण आ गया है. विभाग के द्वारा रखे गये धान बीज के बोरा को खाली कर दूसरे गोदाम में सुखाया जा रहा […]
जामताड़ा : पिछले दो जून को आयी आंधी व बारिश के कारण कृषि विभाग के गोदाम में रखे चार हजार आठ सौ 84 क्वींटल धान भींग गया था. भींगे हुए धान बीज पर अंकुरण आ गया है. विभाग के द्वारा रखे गये धान बीज के बोरा को खाली कर दूसरे गोदाम में सुखाया जा रहा है. बता दें कि आंधी के कारण गोदाम के छत का 40 जीआइसीट उड़ गया था.
जिसके कारण गोदाम के अंदर बारिश का पानी घूस गया था. गोदाम में रखे बीज ग्राम के धान भींग गये थे. पिछले शनिवार को गोदाम का जायजा सिविल एसडीओ नवीन कुमार एवं बीडीओ अमित कुमार ने लिया था. दोनों अधिकारियों ने धान को दूसरे गोदाम में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था. धान के शिफ्ट होने के बाद ही बरबादी का आकलन करने की बात कही गयी थी. बता दें कि गोदाम में 88 लाख रुपये का बीज रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




