सड़क दुर्घटना के बाद नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पाकलो गांव के पास सड़क हादसे में बालक नायक घायल हो गए. ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा को संपर्क किया, लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप है. घायल को निजी वाहन से नर्सिंग होम पहुंचाया गया.
बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत पाकलो गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार बालक नायक घायल हो गये. दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप है. इसके बाद ग्रामीणों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को मानुषमुड़िया स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बारीपदा रेफर कर दिया.
दक्षिणशोल जाते समय रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पाकलो गांव निवासी बालक नायक अपने साथी सुखलाल मुर्मू के साथ मोटरसाइकिल से दक्षिणशोल गांव गये थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बालक नायक को चोट लगी, जबकि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये.
निजी वाहन से अस्पताल ले गये ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताायाा - घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया. ग्रामीणों के अनुसार, काफी इंतजार के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों और परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था की और घायल बालक नायक को मानुषमुड़िया स्थित निजी नर्सिंग होम ले गये.
प्राथमिक उपचार के बाद बारीपदा रेफर
नर्सिंग होम में चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर कर दिया गया. परिजन और ग्रामीण घायल को लेकर बारीपदा रवाना हो गये, जहां उनका आगे इलाज कराया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए