मतदाता सूची की जांच में मिली 354 गड़बड़ियां, नाम-पता और उम्र मिलान के लिए उमड़ी भीड़
शिविर में जांच करते सीओ और लोगों की भीड़.
गालूडीह के उलदा पंचायत भवन में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया. इस दौरान नाम, उम्र और पते से जुड़ी 354 गड़बड़ियां पाई गईं, जिनके सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
गालूडीह : मतदाता सूची में नाम, उम्र और पता सही है या नहीं, इसे जांचने शनिवार को उलदा पंचायत भवन में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत लगे शिविर में मतदान केंद्र संख्या 12, 13 और 14 के मतदाताओं के दस्तावेजों का मिलान किया गया. जांच के दौरान नाम, उम्र और पते से जुड़ी 354 गड़बड़ी सामने आयीं. अधिकारियों ने सभी त्रुटियों को दर्ज करते हुए सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी.
सुबह से पंचायत भवन में जुटने लगी थी भीड़
एसआइआर अभियान के तहत आयोजित शिविर में सुबह से ही मतदाता अपने जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचने लगे थे. पंचायत भवन परिसर में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही. बीएलओ और अंचल कर्मियों ने मतदाताओं से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों का बारीकी से मिलान किया. जांच के दौरान जहां भी मतदाता सूची में नाम, उम्र या पते से संबंधित अंतर मिला, उसे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सामने आयी विसंगतियों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
अंचलाधिकारी ने लिया पूरी प्रक्रिया का जायजा
शिविर की निगरानी अंचलाधिकारी निशांत अंबर ने की. उन्होंने मौके पर पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन और मतदाता सूची में सामने आ रही त्रुटियों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित कर्मियों को दर्ज विसंगतियों का गंभीरता से सत्यापन करते हुए नियमानुसार समाधान करने का निर्देश दिया.
बीएलओ और अंचल कर्मी रहे सक्रिय
शिविर को सफल बनाने में राजस्व कर्मचारी किशन कुमार, राजकुमार प्रसाद, अंचल अमीन सुरेश रजक और विभिन्न मतदान केंद्रों के बीएलओ सक्रिय रहे. कर्मियों ने मतदाताओं के दस्तावेजों का मिलान करने के साथ उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी भी दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए