खनिज अधिकारों के लिए सड़क पर झामुमो, गरजा जनाक्रोश, जानें क्या है एमएमडीआर संशोधन विधेयक और क्यों हो रहा है इसका विरोध

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में झामुमो ने केंद्र सरकार की नीतियों और एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. नेताओं ने विधेयक को जनविरोधी बताते हुए अविलंब रद्द करने की मांग की.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को झामुमो के बैनर तले केंद्र सरकार की नीतियों और खान-खनिज संशोधन विधेयक (एमएमडीआर) 2026 के खिलाफ एक जनाक्रोश विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस जनविरोधी विधेयक को अविलंब रद्द करने की मांग की. झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष पलटन मुर्मू और सचिव जगत मार्डी के नेतृत्व में आयोजित इस जनाक्रोश प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों और पंचायतों से भारी संख्या में लोग पहुंचे.

विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रदर्शन स्थल पहुंचे लोग

बागबेड़ा, घाघीडीह, काचा, रानीडीह, मतलाडीह, सुंदरनगर, पूरीहासा, करनडीह, हलुदबनी, परसुडीह, गदड़ा, गोविंदपुर, बारीडीह, राहरगोड़ा, खुकड़ाडीह एवं गोड़ाडीह समेत अन्य ग्रामीण व शहरी इलाकों से कार्यकर्ता गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. इससे पूरा मुख्यालय परिसर गूंज उठा. इस जनाक्रोश प्रदर्शन में पर्यवेक्षक आदित्य प्रधान और चंद्रावती महतो विशेष रूप से उपस्थित थे. साथ ही झामुमो नेता बहादुर किस्कू, मनोज नाहा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सुखराम किस्कू, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, सुनील महतो, सरस्वती टुडू, मायावती टुडू, पानो मुर्मू, सुनील किस्कू, विष्णु मुर्मू सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद थे.

झारखंड के अधिकारों के हनन की साजिश : संजीव

प्रदर्शनकारियों के हौसले को बढ़ाने पहुंचे पोटका विधायक संजीव सरदार ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा - केंद्र सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत झारखंड के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों का हनन कर रही है. राज्य की लोकप्रिय सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा - झारखंड के अधिकारों, स्वाभिमान और संसाधनों के हितों से जुड़े मुद्दों पर झामुमो किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा.

खनिज हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा : मंगल

पटमदा विधायक मंगल कालिंदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा - जिस तरह अलग झारखंड राज्य आंदोलन के दौरान यहां की जनता अपने हक और अधिकार के लिए सड़कों पर उतरी थी, ठीक उसी तरह आज केंद्र की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की सख्त जरूरत है. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा - खनिज हमारा, राज तुम्हारा-यह नीति अब झारखंड की धरती पर कतई नहीं चलेगी. केंद्र सरकार तुरंत एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को वापस ले, अन्यथा झामुमो झारखंडी जनमानस के हक की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola