ePaper

कार्यकर्ता लें हर बूथ की जिम्मेदारी : सहिस

Updated at : 17 Oct 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता लें हर बूथ की जिम्मेदारी : सहिस

आजसू के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं से हर बूथ की जिम्मेदारी लेने और अपने बूथ से लीड का संकल्प लेने का आह्वान किया है.

विज्ञापन

बोड़ाम पार्टी कार्यालय में प्रखंड के सभी पंचायत सदस्यों, चूल्हा प्रमुख और प्रभारियों की बैठक

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्व मंत्री सह आजसू के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं से हर बूथ की जिम्मेदारी लेने और अपने बूथ से लीड का संकल्प लेने का आह्वान किया है. गुरुवार को आजसू पार्टी के बोड़ाम प्रखंड स्थित पार्टी कार्यालय में बोड़ाम प्रखंड के सभी पंचायत सदस्यों, चूल्हा प्रमुख और प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अब संगठन विस्तार करने का समय नहीं है, बल्कि हर लीडर अपने बूथ पर लीड लेने की जिम्मेदारी लें. जिस बूथ पर पार्टी कमजोर दिखाई पड़े, उस क्षेत्र के वरीय नेताओं का दायित्व बनता है कि उस बूथ को मजबूत करने का कार्य करें. पार्टी के संघर्ष और बलिदान को क्षेत्र की जनता भूली नहीं है. विगत 10 वर्षों के विकास कार्य को भी नहीं भूली है, लेकिन वर्तमान के पांच सालों के काला अध्याय को मिटाने के लिए दिन-रात मेहनत करना होगा, तभी क्षेत्र का विकास होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक लीडर को अपने बूथ से लीड करना होगा, अन्यथा इस राज्य का सौदा करने वाले लोग जनता का भी सौदा कर लेंगे. बैठक में आदित्य महतो, बन बिहारी महतो, अमल महतो, कृतिवास महतो, निर्मल सिंह, शंकर महतो, राधे श्याम सिंह, माधव महतो, मेनका किस्कु, रेणुका महतो, सुभद्रा महतो, रेखा महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola