सरजामदा में चला महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को सरजामदा के जस्कंदी में महिलाओं के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर .

विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को सरजामदा के जस्कंदी में महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया. डॉ मनीष कुमार झा के नेतृत्व में माताओं को गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद कैसा भोजन करना चाहिए, कैसे बच्चों का शारीरिक विकास हो इससे संबंधित जानकारी दी गयी. भोजन में कितना प्रोटीन, आयरन और विटामिन होना चाहिए. आयरन की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है. कम खर्च में संतुलित आहार कैसे लिया जा सकता है, इस बारे में बताया गया. इसके बाद संस्था की ओर से महिलाओं के बीच में हॉर्लिक्स का वितरण किया गया. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को होने वाले मतदान में हिस्सा लेने के लिए शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में सीमा रानी, जयंती सरदार ने भी सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola