सिदगोड़ा: महिला ने पति व ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिदगोड़ा: महिला ने पति व ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
जमशेदपुर.
सिदगोड़ा-10 नंबर बस्ती पद्मा रोड निवासी रुचि कुमारी ने पति राहुल कुमार सिंह, सास गीता देवी, ससुर सुरेश सिंह और देवर रोहित कुमार सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में रुचि सिंह ने बताया है कि 7 दिसंबर 2023 को उनकी शादी राहुल कुमार सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद से पति समेत ससुरालवाले दहेज के लिये अक्सर मारपीट व प्रताड़ित करते हैं. इधर, इस मामले में राहुल कुमार सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर पत्नी द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. राहुल कुमार सिंह ने वीडियो में बताया है कि पत्नी रुचि सिंह मुझे और मेरे माता-पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. वह झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है. उक्त वीडियो को पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मुख्यमंत्री को ट्विट किया. जिसपर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिये हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन