जमशेदपुर में SIR सूची से मुखिया, उपमुखिया समेत सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब, CM हेमंत को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की तेज

Updated:
विज्ञापन

डीसी को ज्ञापन देते पंचायत प्रतिनिधि  | Prabhat Khabar

जमशेदपुर के बागबेड़ा में मतदाता सूची से मुखिया और सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा और आसपास की पंचायतों में एसआइआर की प्रारूप मतदाता सूची से मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य और सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है. बीएलओ के पास वैध दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करने और रसीद मिलने के बावजूद नाम न जुड़ने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है.

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की तेज

पंसस सुनील गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने उपायुक्त राजीव रंजन के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की. ज्ञापन में लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई और सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल पुन: जोड़ने की अपील की गयी. उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने व नियमानुसार छूटे हुए सभी पात्र पंचायत प्रतिनिधियों व मतदाताओं के नाम सूची में पुन: दर्ज कराने का आश्वासन दिया है. मौके पर पंसस सुनील गुप्ता, ग्राम प्रधान चुनका माडी, विनीता देवी, कुमोद यादव, आलम ताज, पंसस किशोर सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, रवि कुर्ली, संदीप शर्मा, नीतीश समेत अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola