बहरागोड़ा के भूतिया में दो दिवसीय फुटबाल महाकुंभ शुरू, उद्घाटन मैच लक्मण एफसी ने जीता

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

बहरागोड़ा के भूतिया गांव में 41वां फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच लक्मण एफसी ने जीता, फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन

बरसोल: भूतिया पंचायत अंतर्गत भूतिया गांव के फुटबॉल मैदान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 41 वां बर्ष ईपील स्पोटिंग क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 16 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया. शनिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुखिया बिधान चंद्र मंडी उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल पर किक लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उद्घाटन मैच लक्मण एफसी बनकाटी बनाम आर फाइव एफसी के बीच खेला गया, जिसमें लक्मण एफसी ने ट्राई बेकार के माध्यम से शानदार जीत दर्ज की. प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा.वही इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मंडी ने कहा फुटबॉल खेल में असीम संभावनाएं हैं. सभी युवाओं ने खेल के प्रति आकर्षित होना चाहिए. कल रविवार यह फुटबॉल का फाइनल मैच खेला जाएगा जीतने वाले को 50 हजार रुपिया दिया जायेगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के सचिव दशरथ हंसदा, उप मुखिया प्रतिनिधि बाबलू माण्डी, वार्ड सदस्य ठुमाल बास्के,सुनाराम हाँसदा, होपो मुर्मू, ग्राम प्रधान दासमात हाँसदा,मदन महन हाँसदा, श्याम चाँद टुडू,सोमाय माण्डी सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola