दृष्टिहीन शेखर और धीरज के हौसले बुलंद, बोले - मौका मिला तो एवरेस्ट भी करेंगे फतह

Updated:
विज्ञापन

पर्वातारोहियों संग दृष्टिहीन शेखर और धीरज.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोप और धीरज कुमार ने 20,000 फीट ऊंची जो-जोंगो चोटी फतह कर मानवीय दृढ़ संकल्प की एक नई मिसाल कायम की है. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सम्मानित इन जांबाज पर्वतारोहियों ने भविष्य में एवरेस्ट फतह करने की अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने सोमवार को साकची स्थित सबल सेंटर में लद्दाख की 20,000 फीट ऊंची जो-जोंगो चोटी फतह करने वाले दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों को सम्मानित किया. प्रोजेक्ट पीक पोटेंशियल के तहत आयोजित यह अभियान दिव्यांगता को पीछे छोड़ मानवीय दृढ़ संकल्प की नयी मिसाल बना है. इस अवसर पर पर्वतारोहियों को ब्रेल लिपि में लिखा शुभकामना संदेश भेंट किया गया.

विज्ञापन

बर्फबारी के कारण चलने में हो रही थी परेशानी

समारोह के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के टोडनहातु निवासी 24 वर्षीय शेखर गोप ने कहा - जो-जोंगो चोटी पर तिरंगा फहराना मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था. भारी बर्फबारी के कारण चलने में काफी कठिनाई हो रही थी, लेकिन हौसले के बल पर मैंने यह लक्ष्य हासिल किया. यदि आगे मौका मिला, तो माउंट एवरेस्ट भी फतह करना चाहूंगा. वहीं, कदमडीहा निवासी धीरज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद टीम के सदस्यों ने उनका पूरा साथ दिया. वे भविष्य में पर्वतारोहण के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं.

2022 से टीएसएफ की सहल पहल से जुड़कर कर रहे ट्रेनिंग

100 प्रतिशत दृष्टिबाधित शेखर और धीरज 2022 से टीएसएफ की सबल पहल से जुड़कर ट्रेनिंग ले रहे हैं. सहयोगी महिला पर्वतारोहियों का भी हुआ सम्मान अभियान में शामिल टीएसएफ की दो महिला सदस्यों, बीजू मुर्मू और सुनीता सोरेन को भी सम्मानित किया गया. बीजू मुर्मू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित साथियों के साथ चढ़ायी करना काफी चुनौतीपूर्ण था. रास्ते में आने वाली गहरी खाइयों, उफनती नदियों और कठिन मोड़ों के बारे में उन्हें पल-पल सतर्क करना पड़ता था. चढ़ाई के बाद अपना अपशिष्ट (कचरा) साथ लेकर नीचे उतरना भी बेहद कठिन रहा. मौके पर टीएसएफ के स्किल डेवलपमेंट हेड कैप्टन अमिताभ ने पर्वतारोहियों की सराहना करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और सही अवसर मिले, तो कोई भी असंभव लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola