निखार हत्याकांड : आरोपियों को लेकर मानगो सहारा सिटी में पुलिस की छापेमारी, गोकुलनगर में जमीन से मिली ये चीज...

Updated:
विज्ञापन

मानगो सहारा सिटी पहुंची पुलिस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिमांड पर हैं. चांडिल और जमशेदपुर पुलिस ने आरोपियों को लेकर मानगो सहारा सिटी में छानबीन की. जमीन से कुछ सामान भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा विजया हेरिटेज फेज 6 निवासी और होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में गिरफ्तार सुनील रजक, रितेश सिंह और शूटर अंकित सिंह को चांडिल पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर लिया है. सभी से पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान चांडिल और जमशेदपुर पुलिस की टीम निखार की हत्या में शामिल दो आरोपी को लेकर सोमवार की रात मानगो सहारा सिटी पहुंची. करीब पांच पुलिस गाड़ियों का काफिला के साथ टीम आरोपियों को लेकर पहुंची.

विज्ञापन

फ्लैट में की छानबीन

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सहारा सिटी के मेघा ब्लॉक में जाकर एक फ्लैट में छानबीन की. हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया. अनुसंधान करने की बात कह कर मौके से निकल गये. मिली जानकारी के अनुसार रिमांड पर लिये जाने के बाद पूछताछ के दौरान निखार हत्याकांड के बारे में आरोपियों ने कुछ अहम जानकारी पुलिस को दी.

अपराधियों को सहारा सिटी में ठहराए जाने की मिली थी जानकारी

रितेश सिंह और सुनील रजक ने पुलिस को बताया कि निखार की हत्या के पूर्व कुछ अपराधियों को सहारा सिटी में ही ठहराया गया था. उसी जानकारी के बाद सोमवार की रात करीब 10 बजे चांडिल और जमशेदपुर पुलिस टीम रितेश सिंह और सुनील रजक को लेकर दल बल के साथ सहारा सिटी पहुंची. उसके बाद मेघा ब्लॉक में जाकर छानबीन की. इस दौरान पुलिस ने कुछ अहम जानकारी भी प्राप्त की. इसके अलावे पुलिस ने सोसाइटी के गार्ड से भी मामले की जानकारी ली. उसके बाद पुलिस की टीम मौके से निकल गई.

गोकुल नगर में भी पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने गोकुल नगर में भी अपराधियों के साथ छापेमारी की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आराेपियों की निशानदेही पर जमीन से कुछ समान बरामद किया गया है. बरामद समान क्या है इसकी जानकारी नहीं मिली है. साथ ही पुलिस इस मामले में जानकारी देने से साफ इंकार कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola