ePaper

Happy Vishwakarma Puja: टाटा मोटर्स में एक दिन पहले होती है विश्वकर्मा की पूजा, सामूहिक पूजा कल

Updated at : 16 Sep 2022 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Vishwakarma Puja: टाटा मोटर्स में एक दिन पहले होती है विश्वकर्मा की पूजा, सामूहिक पूजा कल

Happy Vishwakarma Puja: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में शनिवार (17 सितंबर 2022) को कंपनी के जनरल ऑफिस गेट पर सामूहिक पूजा अर्चना होगी. यहां पूजा में प्लांट हेड सहित कंपनी के तमाम अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. दो साल बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

Happy Vishwakarma Puja: देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर जमशेदपुर की कंपनियों में चहल-पहल बढ़ गयी है. कोरोना संक्रमण के बाद शहर की कंपनियों में धूमधाम से विश्वकर्मा की पूजा हो रही है. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट में एक दिन पहले शुक्रवार को डिवीजनवार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जा रही है.

अलग-अलग प्लांट में हो रही पूजा-अर्चना

कंपनी के प्लांट वन, प्लांट टू, प्लांट थ्री, सीटीआर, फाउंड्री, फोर्ज, वर्ल्ड ट्रक, फाइनल डिवीजन सहित तमाम डिपार्टमेंट में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी होती है. इसलिए पूरे प्लांट में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा की जा रही है.

Also Read: TATA Motors Bonus News: टाटा मोटर्स में बोनस वार्ता शुरू, तेज हुई बाइ सिक्स कर्मियों की धड़कनें
विभागों में जाकर पूजा में शामिल हो रहे वरीय अधिकारी

पूजा-अर्चना में प्रबंधन के वरीय अधिकारी, डिपार्टमेंटल हेड सहित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह सहित सभी ऑफिस बियरर सभी विभागों में जाकर पूजा में शामिल हो रहे हैं. कर्मचारियों के बीच सेव-बूंदी, केला और खिचड़ी बांटी जा रही है.

शनिवार को होगी कंपनी में सामूहिक पूजा

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में शनिवार (17 सितंबर 2022) को कंपनी के जनरल ऑफिस गेट पर सामूहिक पूजा अर्चना होगी. यहां पूजा में प्लांट हेड सहित कंपनी के तमाम अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. दो साल बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. विश्वकर्मा पूजा के दिन कंपनी के मुख्य गेट खुले रहेंगे और कर्मचारी सपरिवार पूजा में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठायेंगे. प्रसाद भी ग्रहण करेंगे.

कर्मियों को मिलेगी सोनपापड़ी

इस साल भी कर्मचारियों को सोनपापड़ी मिलेगी. गेट पास दिखाकर कर्मचारी सोनपापड़ी ले सकते हैं. डिवीजनवार स्टॉल लगाये जायेंगे. विश्वकर्मा पूजा के मौके पर टाटा मोटर्स प्रबंधन अपने सभी कर्मचारियों के बीच सोनपापड़ी का वितरण करेगा.

टाटा स्टील के 50 विभागों में विश्वकर्मा पूजा

टाटा स्टील के 50 विभागों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन दो साल बाद धूमधाम करने की तैयारी चल रही है. इसके अलावा टिमकेन, टीएसडीपीएल, टाटा ब्लू स्कोप, टिनप्लेट, ट्यूब डिवीजन, आईएसडब्ल्यूपी, जेम्को, टाटा कमिंस, टाटा पावर, न्यूवोको सहित अन्य छोटी बड़ी कंपनियों में शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी. टाटा स्टील में कर्मचारी अपने स्तर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं. पूजा में टाटा स्टील के एमडी सहित टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी भी शामिल होते हैं.

रिपोर्ट- अशोक झा, जमशेदपुर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola