विराट सिंह का हरफनमौला प्रदर्शन, पायोनियर जीता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Mar 2024 7:38 PM
jsca a division cricket league
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने यंग ब्वॉयज को 78 रन से हराया. पायोनियर की जीत के हीरो झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह रहे. उन्होंने बल्लेबाजी में 80 रन व गेंदबाजी में पांच विकेट चटकाये. पायोनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवर में दस विकेट पर 224 रन बनाये. विराट सिंह ने 12 चौके व 1 छक्का की मदद से 80 रन बनाये. क्षीतिज सिंह ने 58 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज के चंदन मुखी ने पांच व सुमित सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 31.4 ओवर में 146 रन पर सिमट गयी. कृष्णा कुमार ने 46 व कुमार शिवम ने 25 रन बनाये. विराट ने 6 ओवर में 21 रन देकर पांच व रतिराज सिंह ने तीन विकेट लिये. विराट प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










