नाबालिग से कुकृत्य का आरोपी वैन चालक गया जेल समेत अपराध की तीन खबरें

Updated:
विज्ञापन

मानगो जवाहरनगर की नर्सरी की छात्रा के साथ कुकृत्य करने के आरोपी रोहतास निवासी स्कूली वैन चालक जयश्री तिवारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर की नर्सरी की छात्रा के साथ कुकृत्य करने के आरोपी रोहतास निवासी स्कूली वैन चालक जयश्री तिवारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संबंध में बच्ची की मां ने मानगो थाना में जयश्री तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रविवार को मामले का उद्भेदन करते हुए ग्रामीण सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि घटना शुक्रवार की है. शनिवार को पीड़ित परिवार द्वारा थाना में शिकायत की गयी. शिकायत मिलने पर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया. गिरफ्तार चालक मानगो दाईगुट्टू में अपने जीजा के घर रह रहा था.

उलीडीह : फायरिंग मामले में इवेंट संचालक व उसका साथी गया जेल

जमशेदपुर :

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 में फायरिंग के मामले में पुलिस ने इवेंट संचालक मो. सादाब खान और उसके साथी अलिम हुसैन अंसारी को पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस मामले का उद्भेदन करते हुये ग्रामीण सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि मो. सादाब खान ने अपने रिश्तेदार व दोस्त का पैसा शहादत खान को दिया था. शहादत खान द्वारा उक्त राशि वापस नहीं लौटाया जा रहा था. जिसके कारण मो. सादाब दबाव में था. इसी कारण उसने फायरिंग की योजना बनायी. इसके लिये उसने कपाली में राकिब हत्याकांड में जेल गये वारिस बच्चा से पांच हजार रुपये में पिस्तौल व गोली लिया. उसके बाद शुक्रवार की रात खुद ही कार पर फायरिंग करने के बाद हथियार अलिम हुसान अंसारी के घर में छुपा दिया. उनकी निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्तौल के अलावा दो गोली और स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

धातकीडीह : बच्ची के साथ गलत हरकत का आरोपी गया जेल

जमशेदपुर : धातकीडीह में नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार धातकीडीह निवासी फकरु जमाल को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में पीड़िता के घरवालों ने बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि बच्ची शनिवार को ट्यूशन से घर लौट रही थी, इसी दौरान फकरु जमाल ने बच्ची के साथ गलत हरकत की. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola