सिदगोड़ा : उस्तरा से बिरसानगर के दो युवकों पर हमला, गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिरसानगर थानांतर्गत न्यू बारीडीह पार्क के पास 10- 12 की संख्या में आये बदमाशों ने दो युवकों पर उस्तरा से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. दोनों युवकों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बिरसानगर थानांतर्गत न्यू बारीडीह पार्क के पास 10- 12 की संख्या में आये बदमाशों ने दो युवकों पर उस्तरा से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. दोनों युवकों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. घायल होने वालों में सुमित सिंह और राहुल लोहार शामिल है. दोनों बिरसानगर जोन नंबर 7 के रहने वाले है. हमले में दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राहुल, सुमित और गुरुनाम सिंह दोस्त है. तीनों वीडियो बनाते हैं.एबीएम कॉलेज के कुछ लड़कों से बातचीत के दौरान गुरुनाम का विवाद हो गया था. जिसे सुमित ने शांत करा दिया था. गुरुवार की रात को राहुल और सुमित अपने दोस्त गुरुनाम सिंह को छोड़ने के लिए उसके घर न्यू बारीडीह जा रहे थे. उसी दौरान 10-12 की संख्या में अचानक से लड़के आये और तीनों पर हमला कर दिया. हमला के दौरान उन लोगों ने कटर और उस्तरा निकाल कर हमला कर दिया. इसमें सुमित और राहुल जख्मी हाे गये. उसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. उसके बाद गुरूनाम ने दोनों को लेकर अस्पताल आये और उनके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन